चाकूबाजी कर ऑटो चालक की हत्या और बुजुर्ग पर जानलेवा हमला के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार….

बिलासपुर–सोमवार की शाम को तोरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चाकूबाजी की दो वारदात सामने आई थी।जिसमें एक शराब भट्टी के बाहर ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।जिसके बाद घटना को अंजाम देकर फरार आरोपियों ने भागते समय एक और आदमी पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिए थे।इन दोनों घटनाओं को अंजाम देने वाले मोटरसाइकिल सवार दोनों आरोपियों को पुलिस पकड़ने में सफलता पाई है।मोहराभाठा शराब भट्ठी के पास बाइक सवार दो आरोपियों ने ऑटो चालक पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें देवरीखुर्द निवासी 56 वर्षीय शिव नंदन साहू की मौके पर ही मौत हो गई।वही दूसरी घटना बूटापारा क्षेत्र में उन्हीं आरोपियों ने एक अन्य व्यक्ति पर भी चाकू से हमला किया है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल कन्हैया लाल राजड़े को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।एक साथ चाकूबाजी की दो घटना सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था।जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनीष कैवर्त, निवासी कर्रा, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर को हिरासत में लिया। घटना में शामिल एक अन्य आरोपी नाबालिग है, जिसे भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

Related Articles

Back to top button