
बेलतरा विधानसभा में ₹18.67 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को मिली रफ्तार….. 5 ग्राम पंचायतों में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों का भूमिपूजन एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों का शिलापूजन….
बिलासपुर–बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत करने एवं आमजन को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बुधवार को महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। ग्राम पंचायत डंगनिया, खैरा (ड), बसहा, लिम्हा एवं कोरबी में कुल ₹1867.02 लाख (लगभग ₹18.67 करोड़) की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत स्वीकृत सड़क निर्माण कार्यों का शिलापूजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने की। जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकुमार कौशिक एवं जिला पंचायत सभापति अनुसुईया जागेंद्र कश्यप विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
डंगनिया में ₹249.85 लाख की सड़क परियोजना का शिलापूजन…..
ग्राम पंचायत डंगनिया में मेन रोड डंगनिया से बगीचापारा तक 2.70 किलोमीटर सड़क निर्माण का प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ₹249.85 लाख की लागत से शिलापूजन किया गया।
खैरा में ₹75.91 लाख के विकास कार्य…..
ग्राम पंचायत खैरा (ड) में कुल ₹75.91 लाख की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इनमें शेवाबाड़ी में उपस्वास्थ्य केंद्र निर्माण ₹29.51 लाख, दो बालिका शौचालय निर्माण ₹4.30-₹4.30 लाख, सामुदायिक भवन निर्माण ₹20 लाख, आहाता निर्माण ₹10 लाख तथा सीसी रोड निर्माण ₹7.80 लाख सहित अन्य कार्य शामिल हैं।
बसहा में ₹142.93 लाख के विकास कार्य एवं सड़क का शिलापूजन……
ग्राम पंचायत बसहा में कुल ₹142.93 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इनमें सीसी रोड, मुक्तिधाम निर्माण ₹5.20 लाख, मंच निर्माण ₹5 लाख, पचरी निर्माण, अतिरिक्त कक्ष निर्माण ₹8.32 लाख, उपस्वास्थ्य केंद्र बसहा में आहाता निर्माण, शौचालय, सामुदायिक भवन सहित अन्य कार्य शामिल हैं।
इसके साथ ही बसहा से नवाडीह कड़री तक 0.80 किलोमीटर सड़क निर्माण का प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ₹75.69 लाख की लागत से शिलापूजन किया गया।
लिम्हा में ₹10.25 करोड़ की सड़क परियोजना का शिलापूजन……
ग्राम पंचायत लिम्हा में विकास की दृष्टि से बड़ी सौगात के रूप में खोंधरा मेन रोड से पटपरी तक 10.10 किलोमीटर सड़क निर्माण का प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ₹1025.13 लाख (लगभग ₹10.25 करोड़) की लागत से शिलापूजन किया गया।
यह सड़क परियोजना क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए आवागमन को सुगम बनाने तथा गांवों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कोरबी में ₹373.20 लाख के विकास कार्य…..
ग्राम पंचायत कोरबी में कुल ₹373.20 लाख की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं सड़क परियोजना का शिलापूजन किया गया। इनमें सामुदायिक भवन में आंगन निर्माण एवं सील समतलीकरण ₹10 लाख, झलांगी बांध से रजनीकांत के घर की ओर 400 मीटर सीसी रोड ₹10.40 लाख, सामुदायिक शौचालय, दुकान एवं प्रतीक्षालय निर्माण ₹3.28 लाख शामिल हैं।
वहीं कोरबी से हरदीपारा तक 3.90 किलोमीटर सड़क निर्माण का प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ₹349.52 लाख की लागत से शिलापूजन किया गया।
पांच ग्राम पंचायतों में ₹18.67 करोड़ के विकास कार्य
डंगनिया, खैरा (ड), बसहा, लिम्हा एवं कोरबी में प्रस्तावित विकास कार्यों की कुल लागत ₹1867.02 लाख अर्थात ₹18 करोड़ 67 लाख 2 हजार है। इनमें सड़क निर्माण के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, सामुदायिक भवन, शौचालय, मुक्तिधाम, मंच, पचरी एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं।




