सेवा संकल्प अभियान का सप्तम दिवस नारी शक्ति से हुआ सराबोर…..नारी शक्ति के सम्मान और सहभागिता से ही सशक्त समाज का निर्माण–महापौर पूजा विधानी…..

बिलासपुर–बिलासपुर सराफा एसोसिएशन द्वारा आयोजित “सेवा संकल्प अभियान एवं उपभोक्ता जागरूकता अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम नारी शक्ति के सम्मान एवं महिला सहभागिता को समर्पित रहा।कार्यक्रम में बिलापुर महापौर पूजा विधानरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। कार्यक्रम का भाव पर यत्र नार्यस्तु सर्वस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवताः” के संदेश पर आधारित रहा।

कार्यक्रम में अग्रवाल महिला समिति विलासपुर की अध्यक्ष विनीता केजरीवाल एवं मारवाड़ी सोनी महिला समिति विलासपुर अध्यक्ष वंदना सोनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। सराफा समाज की महिला शक्ति के रूप में प्रमिला गुप्ता एवं सावित्री जाजोदिया की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती की आरती एवं वंदेमातरम् के सामूहिक गान से हुआ। हम अवसर पर गीता सोनी एवं अनीता सोनी द्वारा मुख्य अतिथि पूजा विधानी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में आस्था शर्मा, रंजना अचल, संगीता शर्मा, संगीता अप्रवाल, मधु बागड़िया, निकिता सोनी, शोभा ताज, निर्मला शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला शक्ति उपस्थित रही।

छत्तीसगड सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी ने अपने स्वागत एवं उद्बोधन भाषण में कहा कि आज का पूरा कार्यक्रम नारी शक्ति को समर्पित है। उन्होंने कहा कि भारत माता के साथ-साथ देश की समस्त मातृशक्ति को नमन करते हुए वह आयोजन महिला सम्मान, सहभागिता एवं सशक्तिकरण की भावना को समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि परिवार से लेकर समाज और राष्ट्र के निर्माण तक महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा उनकी सहभागिता के बिना विकास की कल्पना अधूरी है। कमल सोनी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक वर्गों को एक मंच पर लाने के साथ महिला शक्ति की सहभागिता को भी विशेष स्थान दिया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित सभी महिला अतिथियों एवं महिला संगठनों का अभिनंदन करते हुए समाजहित में उनकी सक्रिय भूमिका की सराहना की।

मुख्य अतिवि महापौर पूजा विधानी ने अपने उद्बोधन में वर्तमान समय में महिला शाक्ति भी बढ़ती भूमिका नेतृत्व आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक सहभागिता पर विस्तार में विचार रखे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का उल्लेख करते हुए महिलाओं से जुड़े विभिन क्षेत्रों में बढ़ती भागीदारी तथा महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयासों की चर्चा की।

उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, व्यापार, राजनीति, उद्यमिता एवं सामाजिक नेतृत्व सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने बहिला शक्ति से समाज एवं शहर के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महिला संगठनों एवं सराफा समाज की महिला शक्ति के बीच महिला सम्मान, सामाजिक सहभागिता नेतृत्व एवं समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका जैसे विषयों पर सार्थक संवाद हुआ।

कार्यक्रम में बिलासपुर सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे, जिनमें अजय सराफ की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीकांत पांडे वी महासचिव एवं रौनक साव कोषाध्यक्ष प्रमुख रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन अलंकृता मिश्रा ने किया। अंत में निहारिका त्रिपाठी ने मुख्य अतिधि, विशिष्ट अतिथियों, सराफा समाज की महिला शक्तिः एवं उपस्थित सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button