सीजी पीएससी मेंस 2025 के मूल्यांकन पर सवाल…..अभ्यर्थियों ने पुनर्मूल्यांकन की मांग…..

बिलासपुर – न्यायधानी बिलासपुर के नेहरू चौक पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के द्वारा CGPSC मुख्य परीक्षा 2025 के परिणाम को लेकर अभ्यर्थियों ने मूल्यांकन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है। अभ्यर्थियों का दावा है कि साक्षात्कार के लिए 1:3 अनुपात के अनुसार करीब 795 अभ्यर्थियों का चयन होना था, जबकि 608 अभ्यर्थियों को ही चयनित किया गया।
अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं की पुनः जांच, पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना कराने की मांग की है। इसके अलावा OMR की कार्बन कॉपी उपलब्ध कराने, मूल्यांकनकर्ताओं के लिए पारदर्शी मानदंड तय करने, RTI के तहत कॉपियां डिजिटल रूप से उपलब्ध कराने, मॉडल उत्तर जारी करने, आउट ऑफ सिलेबस प्रश्नों पर रोक और साक्षात्कार प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने समेत 11 सूत्रीय मांगें रखी हैं।
अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से मामले में त्वरित हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button