प्राइड रेसिडेंसी शर्मा विहार में बाल गणेश उत्सव की रही धूम…..10 दिनों के भक्तिमय माहौल के बाद हवन-पूजन के साथ संपन्न हुआ महोत्सव…..प्रतिदिन शाम को हुई भव्य महाआरती और महाप्रसाद भंडारे का आयोजन…. श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं सद्भाव की कामना…..

बिलासपुर–सरकंडा स्थित प्राइड रेसिडेंसी (शर्मा विहार) में बाल गणेश उत्सव समिति के तत्वावधान में इस वर्ष भी श्री गणेशोत्सव का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। 10 दिनों तक चले इस पावन गणेशोत्सव के दौरान पूरे प्राइड रेसिडेंसी एवं आसपास के क्षेत्र में भक्तिमय और धार्मिक वातावरण निर्मित रहा।

समिति द्वारा प्रथम दिन भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की स्थापना पूर्ण वैदिक मंत्रोचार एवं विधि-विधान के साथ की गई। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन शाम को भव्य महाआरती का आयोजन किया जाता रहा।

जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। गणेश स्थापना के उपरांत समिति की ओर से नियमित रूप से विशेष भोग और विशाल भंडारे (प्रसाद वितरण) का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

दस दिनों तक चले इस धार्मिक महोत्सव में प्राइड रेसिडेंसी सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन हेतु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा अपने परिवार व समाज के लिए सुख-समृद्धि, शांति और आपसी सद्भाव की कामना की।

महोत्सव के अंतिम दिवस पर बाल गणेश उत्सव समिति के सदस्यों, शर्मा विहार के गणमान्य नागरिकों तथा उनके परिवारजनों ने सामूहिक रूप से मुख्य हवन-पूजन कार्यक्रम को पूर्ण विधि-विधान से संपन्न कराया। इसके पश्चात पूर्णाहुति देकर क्षेत्र की मंगल कामना की गई।

आयोजन में इनकी रही प्रमुख भूमिका…..
इस सफल एवं भव्य आयोजन को संपन्न कराने में मुख्य रूप से वन्दना मिश्रा, विजय माहेश्वरी, अमित पांडेय, कृतिक मिश्रा, हर्षिता खानविलकर, हर्ष खानविलकर, श्रेया चौबे, कुशल चौबे, वैष्णवी चंद्राकर, आर्यन चंद्राकर एवं प्राइड रेसिडेंसी (शर्मा विहार) के गणमान्य नागरिकों का विशेष व सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button