प्रशासन का बड़ा प्रहार……अवैध रेत खनन-परिवहन पर पहली ही कार्रवाई से थराया माफिया तंत्र… मिली 1 साल की सजा…. माफियाओं का खेल खत्म जिला प्रशासन का करारा प्रहार…… अवैध खनन पर जिला प्रशासन महकमे का खौफ कायम……

बिलासपुर–कलेक्टर के कड़े निर्देशों के बाद जिला प्रशासन, राजस्व और पुलिस विभाग ने मिलकर अवैध उत्खनन व परिवहन करने वालों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले में चलाए गए विशेष अभियान के तहत 66 मामलों में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर सभी आरोपियों को अदालत के कटघरे में खड़ा किया गया है। प्रशासन के इस कड़े रुख से खनन माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है।

एक ऐतिहासिक फैसला…… पहली बार विभाग की कार्रवाई

1 साल का कठोर कारावास और 26,000 रुपये जुर्माना
कार्रवाई की सबसे बड़ी गाज ग्राम खैरा डगनिया में अवैध रेत परिवहन करने वाले माफियाओं पर गिरी है। थाना सीपत क्षेत्र के तहत ट्रैक्टर-ट्रॉली (क्रमांक CG 10 AK 0553) से अवैध रेत ढोने वाले आरोपी जलेश्वर कश्यप और अमर कुमार केंवट को रंगे हाथों पकड़कर जेल भेजा गया था।
मामले में माननीय विशेष न्यायाधीश (खान एवं खनिज अधिनियम), बिलासपुर ने ऐतिहासिक निर्णय सुनाते हुए दोनों आरोपियों को
01 वर्ष के कठोर कारावास (जेल की सजा)
भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2)/3(5) के तहत 1,000 रुपये अर्थदंड
खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 4/21 के तहत 25,000 रुपये अर्थदंड
की सजा से दंडित किया है। अब दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे अपनी रातें काटनी होंगी।
66 प्रकरण दर्ज: हर एक माफिया पर पैनी नजर…..
कलेक्टर के सख्त निर्देशों के बाद जिले के प्रमुख थानों में कोटा, रतनपुर, सीपत, सिविल लाइन, सरकंडा, मस्तूरी, पचपेड़ी, चकरभाठा और हिर्री में विशेष अभियान चलाकर 66 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। ये सभी मामले न्यायालय में प्रक्रियाधीन हैं और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी इसी तरह सख्त सजा मिलने वाली है।
प्रशासन की खुली चेतावनी……
कानून की गिरफ्त से कोई माफिया बच नहीं पाएगा। अगर अवैध उत्खनन या परिवहन में कोई भी संलिप्त पाया गया, तो उसकी गाड़ियां जब्त होंगी, संपत्ति पर आंच आएगी और सीधा जेल का रास्ता देखना पड़ेगा।

बिलासपुर प्रशासन की इस ताबड़तोड़ और ऐतिहासिक कार्रवाई से जिले भर के अवैध खननकर्ताओं के मन में भारी खौफ पैदा हो गया है। अवैध कमाई के चक्कर में जेल जाने का डर अब माफियाओं की नींदे उड़ा रहा है।

Related Articles

Back to top button