बेलतरा को उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दी विकास की बड़ी सौगात…..जोन-07 के लिए ₹18.96 करोड़ के कार्य स्वीकृत…. विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में मिली बड़ी स्वीकृति…..सड़क, नाली, विद्युतीकरण एवं व्यावसायिक अधोसंरचना को मिलेगा नया विस्तार……

बिलासपुर–बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में शहरी विकास को बड़ी गति मिली है। बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला की पहल पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के अंतर्गत नगर पालिक निगम बिलासपुर के जोन क्रमांक 07 के लिए कुल ₹18 करोड़ 96.08 लाख के विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है।

जोन-07 के लिए मिली यह बड़ी स्वीकृति क्षेत्र में सड़क, नाली, विद्युतीकरण एवं व्यावसायिक अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इन कार्यों के पूर्ण होने से नागरिकों को बेहतर आवागमन, सुगम जल निकासी तथा बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
जोन-07 में ₹18.96 करोड़ के विकास कार्य……
जोन-07 के लिए स्वीकृत प्रमुख कार्य……
1. खमतराई रोड सड़क एवं नाली निर्माण कार्य
₹4 करोड़ 58.39 लाख
2. माता करमा चौक से मोपका बायपास तक सड़क, नाली एवं विद्युतीकरण कार्य
₹9 करोड़ 38.44 लाख
3. चाटीडीह में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण कार्य
₹4 करोड़ 99.25 लाख
जोन-07 की कुल स्वीकृति — ₹18 करोड़ 96.08 लाख
इनमें माता करमा चौक से मोपका बायपास तक सड़क, नाली एवं विद्युतीकरण का ₹9.38 करोड़ का कार्य क्षेत्र के आवागमन, यातायात व्यवस्था, जल निकासी एवं नागरिक सुविधाओं की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
वहीं खमतराई रोड में सड़क एवं नाली निर्माण से स्थानीय आवागमन और जल निकासी व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। चाटीडीह में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण से क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों के लिए बेहतर अधोसंरचना विकसित होगी।

बेलतरा के शहरी विकास को मिल रही लगातार गति
विधायक श्री सुशांत शुक्ला की पहल से मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के अंतर्गत बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों को लगातार स्वीकृति मिल रही है। इसी क्रम में जोन-07 को मिली ₹18.96 करोड़ की यह स्वीकृति क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
नगर पालिक निगम बिलासपुर के लिए मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के अंतर्गत कुल ₹38 करोड़ 23.82 लाख की स्वीकृति हुई है। इसमें जोन-07 को अकेले ₹18 करोड़ 96.08 लाख की बड़ी राशि प्राप्त हुई है। वहीं जोन-08 के लिए ₹3 करोड़ 90.98 लाख के कार्य भी स्वीकृत हुए हैं।

विधायक सुशांत शुक्ला ने जताया आभार……
बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बेलतरा विधानसभा के शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देना मेरी प्राथमिकता है। जोन-07 के लिए ₹18.96 करोड़ के विकास कार्यों की स्वीकृति क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी एवं उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के सहयोग और मार्गदर्शन से बेलतरा की विकास आवश्यकताओं को लगातार प्राथमिकता मिल रही है।
उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, विद्युतीकरण और व्यावसायिक अधोसंरचना से जुड़े ये कार्य सीधे तौर पर आम नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाएंगे। बेलतरा को आधुनिक, सुविधायुक्त और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने का हमारा संकल्प निरंतर आगे बढ़ रहा है। आने वाले समय में भी क्षेत्र की आवश्यकता और नागरिकों की प्राथमिकताओं के अनुरूप विकास कार्यों के लिए प्रयास जारी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button