25 करोड़ की अवैध संपत्ति और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़…. दुबई तक जुड़े सट्टे के तार….. आरोपियों पर कसा शिकंजा…

बिलासपुर–ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और हवाला के जरिए काली कमाई करने वाले एक बड़े संगठित गिरोह पर बिलासपुर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। सिटी कोतवाली थाने में दर्ज मामले की जांच के दौरान पुलिस को अंतरराज्यीय हवाला लेन-देन और करीब 25 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों के अहम सुराग हाथ लगे हैं। इस अवैध कारोबार के तार विदेश, खासकर दुबई तक जुड़े होने के संकेत मिले हैं, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी कर रेड कॉर्नर नोटिस की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

तलाशी में नकदी, सोना और 25 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज जब्त……
सिटी कोतवाली में दर्ज अपराध क्रमांक 229/2026 की विवेचना के तहत पुलिस ने 13 नवंबर 2026 को संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान लगभग 8 लाख रुपये नकद, सोने के आभूषण, महंगी घड़ियां, बैंक पासबुक और प्रॉपर्टी से जुड़े कई अहम दस्तावेज बरामद हुए। जांच में करीब 25 करोड़ रुपये बाजार मूल्य की अचल संपत्तियों का खुलासा हुआ है, जिनके आय के स्रोतों और वास्तविक स्वामित्व की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

दुबई में निवेश के संकेत, BNSS के तहत कुर्क होगी संपत्ति…..
जांच में यह बात सामने आई है कि सट्टे और हवाला से जुटाई गई रकम को देश के विभिन्न राज्यों में खपाने के साथ-साथ दुबई में भी संपत्तियां खरीदी गई हैं। विदेश में मौजूद संदिग्धों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी करने के साथ ही रेड कॉर्नर नोटिस की कार्रवाई तेज कर दी है। इसके अलावा, अपराध से अर्जित इन करोड़ों की संपत्तियों को जब्त करने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 107 के तहत कुर्की की वैधानिक प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है।
पुलिस की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस पूरे वित्तीय नेटवर्क की जांच में तीन प्रमुख नाम सामने आए हैं जिसमें सुनील रोहरा पिता- दिलीप कुमार रोहरा मनीष रोहरा पिता- दिलीप कुमार रोहराआकाश गोगा संदेही, निवासी- जबलपुर।पुलिस अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि यह कार्रवाई केवल सट्टा खिलाने वालों तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे आर्थिक तंत्र को ध्वस्त कर अवैध संपत्तियों को राजसात करना मुख्य लक्ष्य है। बैंक खातों और हवाला चैनलों की जांच जारी है, जिससे आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े कई और बड़े चेहरों के बेनकाब होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button