भक्तिमय संगीत और आतिशबाजी के साथ मना उपमुख्यमंत्री अरुण साव का जन्मदिन…. आधी रात को पुलिस ग्राउंड में उमड़ा जनसैलाब…..

बिलासपुर– छत्तीसगढ़ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में हिन्दू एकता संगठन में द्वारा भव्य आयोजन किया गया।जहां पर रात के ठीक 12 बजते ही आतिशबाजी, भक्तिमय संगीत और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच समर्थकों एवं भाजपा नेताओं के बीच उपमुख्यमंत्री अरुण साव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।

इस दौरान पूरा पुलिस ग्राउंड आतिशबाजी की रोशनी और संगीत की धुनों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में स्वस्ति मेहुल की संगीतमय प्रस्तुतियों ने आयोजन में चार चांद लगा दिए। देर रात तक समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला और जन्मदिन का जश्न बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस खास अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

नेताओं और समर्थकों ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्ज्वल राजनीतिक जीवन की कामना की।आधी रात को आयोजित इस भव्य समारोह ने बिलासपुर में जन्मदिन के जश्न को यादगार बना दिया। आतिशबाजी, संगीत और समर्थकों के उत्साह के बीच पूरा आयोजन आकर्षण का केंद्र बना रहा।

Related Articles

Back to top button