शंखध्वनि सिंह बनाफर बने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष..


अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय संरक्षक श्रीमंत विक्रमादित्य सिंह जूदेव की अनुशंसा पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह परमार ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सर्वसम्मति से शंखध्वनि सिंह बनाफर जिला बिलासपुर को छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त करते हुए कहा है कि.. क्षत्रिय समाज के उत्थान के लिए शंखध्वनि सिंह के योगदान और क्षमता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.. बनाफर ने यह पद ग्रहण करते हुए क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए क्षत्रिय समाज के उत्थान के लिए पूरी ताकत से काम करने का संकल्प लेते हुए कहा है कि.. वोट बैंक की राजनीति के चलते आज क्षत्रिय समाज के गौरवशाली इतिहास को भुलाकर बेवजह बदनाम करने की कोशिशों का सामाजिक एकजुटता के बल पर विरोध किया जाएगा.. और समाज को हर स्तर पर संगठित करने का प्रयास किया जाएगा.. उनकी नियुक्ति पर समाज के सभी क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है..

Related Articles

Back to top button