गौरी शंकर हनुमान मंदिर में मातृशक्ति ने संभाली सेवा की कमान…. हुआ भव्य प्रसाद वितरण…..

बिलासपुर/ हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर गोल बाजार स्थित गौरी शंकर हनुमान मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धा और सेवा भाव से परिपूर्ण इस आयोजन में मातृशक्ति की विशेष भूमिका देखने को मिली।

मातृशक्ति ने किया प्रसाद वितरण……
भंडारे में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर रंग-बिरंगी पगड़ी पहनकर भक्तों को प्रसाद वितरित किया। सेवा और समर्पण का यह दृश्य पूरे आयोजन का आकर्षण बना रहा, जहां हर ओर भक्ति और उत्साह का माहौल दिखाई दिया।
जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति…..
हनुमान पूजन कार्यक्रम में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, नगर निगम बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी और बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने भक्तों के साथ मिलकर प्रसाद वितरण किया और आयोजन की सराहना की।

सामाजिक सहयोग से सफल आयोजन…..
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में शहर के कई सामाजिक और व्यापारिक प्रतिनिधियों का विशेष योगदान रहा। प्रमुख रूप से युगल शर्मा, पूर्व पार्षद राजेश मिश्रा, शेखर मुदलियार, अनिल खंडेलवाल, गोपाल शर्मा, सुनील खंडेलवाल, मनोज भंडारी, विनय दुबे (एडवोकेट), आशीष शुक्ला (अतिरिक्त महाधिवक्ता) सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों और गोल बाजार व्यापारी संघ का सहयोग रहा।
श्रद्धा और सेवा का संगम…..
पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति, सेवा और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित यह भंडारा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी ने इसे और भी विशेष बना दिया।




