जयरामनगर रेलवे फाटक के पास पुलिस का छापा…..6.50 लाख के गांजे के साथ युवती समेत 4 तस्कर गिरफ्तार…..

बिलासपुरनशे के खिलाफ कार्रवाई करते पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।जहां पर एक युवती सहित चार तस्करों को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया।जहां इनके पास से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद कर जब्त किया गया है।जानकारी के अनुसार मस्तूरी पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जयरामनगर रेलवे फाटक के पास घेराबंदी कर गांजा तस्करी में शामिल एक युवती सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 13 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 6.50 लाख रुपये आंकी गई है।

मुखबिर की सूचना पर ओवरब्रिज के नीचे रेड……
13 सितंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जयरामनगर रेलवे फाटक के पास ओवरब्रिज के नीचे तीन पुरुष और एक युवती संदिग्ध अवस्था में पिट्ठू बैग व झोला लेकर खड़े हैं। वे ओडिशा से गांजा लाकर मटियारी (सीपत) क्षेत्र में खपाने की तैयारी में थे। सूचना मिलते ही ACCU और मस्तूरी थाना की टीम ने मौके पर पहुंचकर चारों तरफ से घेराबंदी की और आरोपियों को रंगे हाथों धर दबोचा।

पति-पत्नी समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
पुलिस कार्रवाई के दौरान पकड़े गए आरोपियों में आकाश सिसोदिया (21 वर्ष), उसकी पत्नी पूर्वा मालिया (20 वर्ष), कृष्णा पाण्डेय (23 वर्ष) और नीरज नायक (19 वर्ष) शामिल हैं। आरोपियों के पास से गांजे के अलावा तस्करी में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 20(बी) और 29 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बलांगीर से लाकर महंगे दामों में बेचने की थी योजना
कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे ओडिशा के बलांगीर जिले से सस्ते दामों में गांजा खरीदकर बिलासपुर लाए थे। इसे ग्राम मटियारी और आसपास के इलाकों में ऊंचे दामों पर बेचने की योजना थी। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सप्लायरों और मुख्य सरगना की तलाश कर रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई डीआईजी व एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशन, एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह तथा डीएसपी ACCU व एसडीओपी मस्तूरी सुदीप सरकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

कार्रवाई में ACCU प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, मस्तूरी थाना प्रभारी निरीक्षक सलीम खाका, उप निरीक्षक सुजान जगत, उप निरीक्षक कमलेश बंजारे, प्रधान आरक्षक प्रमोद सिंह, आरक्षक प्रेम सूर्यवंशी, मुकेश शर्मा, रवि यादव, रमेश यादव और धीरेन्द्र तोमर की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button