Myanmar: अचानक हुआ रूंह कंपकपा देने वाला हादसा, फिर देखते-देखते धरती में समा गए लोग

यांगून। म्यांमार (Myanmar) के कचिन प्रांत में जेड (कीमती पत्थर) की एक खदान में गुरुवार को हुए भूस्खलन में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई है। कई अन्य लापता हैं।

स्थानीय ग्रामीण प्रशासन कार्यालय के अधिकारी यू डालर ने बताया कि घटनास्थल पर कम कम से 50 शव बरामद हुए हैं। जबकि कई अन्य लोग (Myanmar) लापता हैं। दमकल विभाग के मुताबिक मानसूनी बारिश के कारण हापाकांत शहर के साते मु गांव में जेड खनन स्थल पर स्थानीय समयानुसार 8 बजे भूसंखलन हुआ।

अग्निशमन विभाग (Myanmar) ने अपने फेसबुक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। अभी तक 50 शवों को बाहर निकाला गया है। फिलहाल बचाव अभियान जारी है और दबे हुए लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि, इस पूरे इलाके का रखरखाव ठीक प्रकार से नहीं किए जाने के कारण यहां बारिश के दौरान भूस्खलन होता रहता है। जिसके चलते इस लापरवाही में इतने मजदूरों की जान चली गई।

Related Articles

Back to top button