
कोतवाली थाना क्षेत्र से पांच माह में 34 लोग लापता….. भाजपा के पूर्व पार्षद का भाई दो दिन से लापता…. थाने में दर्ज कराया गुमशुदगी…..
बिलासपुर– कोतवाली थाना क्षेत्र से पांच महीने के अंतराल में 34 लोग लापता हो गए हैं । थाने में 34 वें लापता व्यक्ति के रुप में भाजपा के पूर्व पार्षद राजकुमार पमनानी उर्फ बबलू पमनानी के भाई राजेश कुमार पमनानी की गुमशुदगी दर्ज की गई है।

करबला रोड कोदू होटल के पास से 26 मई को सुबह 9 बजे के आसपास घर से घूमने निकला था। इसके बाद से उसका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।रहस्यमयी तरीके से गायब राजेश कुमार पमनानी की खोज-खबर करने के बावजूद अब तक कोई सुराग नहीं मिला हैं।
भाजपा के पूर्व पार्षद ने भाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली थाने में 27 मई को दर्ज कराई है । कोतवाली थाने में गुमशुदा व्यक्ति का पंजीयन 0034/2026 दर्ज किया हैं।
हर माह 7 लोग लापता…..
कोतवाली थाना क्षेत्र से हर माह सात लोग लापता हो रहे हैं । पिछले पांच माह में 34 व्यक्ति अब तक लापता हो चुके हैं । इसकी खोजबीन करने में पुलिस पूरी तरह उदासीन हैं।



