कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष बड़ी संख्या में महिलाओ ने किया कांग्रेस प्रवेश

बिलासपुर–बिलासपुर जिले से 200 महिलाओ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के जन कल्याणकारी नीति व विकास कार्य से प्रभावित होकर छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम के सामने छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह व अजाद युवा संगठन अध्यक्ष ईशाक कुरैशी के नेतृत्व में कांग्रेस प्रवेश किये।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी शहर अध्यक्ष विजय पाण्ङेय ने इस निर्णय पर अपना हर्ष ब्यक्त किया है।

भुपेश सरकार के कार्य एवं पार्टी के रीति नीति से प्रभावित हो कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले 209सदस्यो मे प्रमुख रुप से संतोषी कश्यप,गुंजा रजक,सेवती कुमारी ,इन्द्राणी रजक,चित्ररेखा निर्मलकर,कलिंदरी जायसवाल,शैल बाई नायक,जुग बाई अहिरवार,जीवन सोनी,जया कुमारी ,आदि है।

Related Articles

Back to top button