आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर– आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी को सीपत पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई है। जहां आरोपी को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया गया।सीपत पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया परमेश्वरी पटेल पति कनक पटेल उम्र 45 साल निवासी ग्राम फरहदा बजरंग चौक थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 ने दिनांक 29.05.2026 को रिपोर्ट दर्ज करायी कि, ग्राम फरहदा के बजरंग चौक में शासकीय जमीन में प्रार्थिया लोगों का घर है जिसमें प्रार्थिया लोग कई वर्षों से काबिज होकर रह रहे है। प्रार्थिया के पड़ोस में रहने वाला बलराम यादव के द्वारा प्रार्थिया के घर एक बुजुर्ग महिला रामकली यादव को लाकर कहने लगा कि तुम लोग जिस जमीन में घर बनाये हो वह रामकली का है यह जमीन और घर को तुम लोग छोड़कर यहां से चले जाओं कहकर घर में घुसकर अश्लील गली गलौच कर मारपीट करने एवं जाने से मारने की धमकी देने से प्रार्थिया के पति कनक पटेल क्षुब्ध होकर कीटनाशक दवा खा लिया था जिसका ईलाज सिम्स अस्पताल में चल रहा है
कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, दिनांक 30.05.2026 को कनक पटेल की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गया।जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम तैयार किया गया। मृतक कनक पटेल की मृत्यु आरोपी बलराम यादव के द्वारा प्रार्थिया के जमीन एवं घर को खाली करने की बात को लेकर आये दिन अश्लील गाली गलौच कर मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देकर मानसीक एवं शारीरिक प्रताडित करने से क्षुब्ध होकर प्रार्थिया के पति कनक पटेल कीटनाशक जहर सेवन करने से ईलाज के दौरान मृत्यु होने से प्रकरण में धारा 108 बीएनएस आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा जोडी गई।आरोपी बलराम यादव पिता लुलु राम यादव उम्र 39 साल निवासी फरहदा चौक थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 जो घटना के बाद फरार हो गया था को थाना सीपत और ACCU की टीम द्वारा गनियारी से गिरफ्तार किया गया और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button