सेन समाज की शोभा यात्रा का सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज ने किया स्वागत…..

बिलासपुर–मंगलवार को सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज बिलासपुर के द्वारा संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज जयंती के उपलक्ष्य में श्रीवास समाज बिलासपुर के अगुआई में निकली शोभा यात्रा का स्वागत देवकीनंदन चौक स्थित तिलक नगर हनुमान मंदिर के पास किया गया।

सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज के द्वारा श्रीवस समाज के वरिष्ठों का फूल माला से स्वागत कर लीची का जूस व पेयजल का वितरण किया गया।स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से देवेंद्र सिंह,प्रियंक परिहार,विक्रम सिंह,प्रकाश सिंह ,संजू सिंह,सुधीर सिंह,अतुल सिंह, बसंत सिंह, सोनल सिंह, रौशन सिंह,चितरंजन सिंह, रूद्र सिंह, ऋषभ सिंह, ऋषि सिंह उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button