बाइक और थार गाड़ी में आगजनी के प्रयास से क्षतिग्रस्त…..दो संदिग्ध हिरासत में….पुलिस जुटी जांच में…..

बिलासपुर- सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दयालबंद दुर्गा मंदिर के पास इलाके में बुधवार सुबह तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच आगजनी की घटना से हड़कंप मच गया। अज्ञात तत्वों ने एक बाइक और एक थार वाहन को आग के हवाले कर दिया। आग की चपेट में आने से दोनों वाहन बुरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गए।
घटना के बाद थार वाहन के मालिक मुकेश कुमार देवांगन तथा बाइक मालिक राम गोयल ने मामले की लिखित शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दो संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है। जिनसे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वाहनों में आग किस वजह से लगाई गई और इस घटना के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button