बावन परियों में दांव लगाते 5 जुआरियों को बिल्हा पुलिस ने पकड़ा, नगद रकम सहित ताश की पत्ती जप्त

बिलासपुर के बिल्हा क्षेत्र के खार में जुआ खेल रहे 5 लोगो को पुलिस ने ग्रिफ्तार कर ताश की पत्ती के साथ नगद रकम जप्त की कार्यवाही की।बिल्हा थाना से मिली जानकारी आज शनिवार को बिल्हा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुरेली के खार में जुआ का फड़ चल रहा है इस सूचना पर बिल्हा पुलिस मौके पर जाकर छापा मार कार्यवाही करते हुए 5 लोगो को ग्रिफ्तार किया गया।उनके पास नगद 5680 रुपए और ताश की पत्ती जप्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई ।पकड़े गए सभी जुआरियों के नाम मिथुन बांधे पिता ठेलु बांधे उम्र 28 वर्ष ,संतोष बंजारे पिता स्व. महेतरू बंजारे उम्र 30 वर्ष ,लक्ष्मण यादव पिता समारू यादव उम्र 34 वर्ष ,उमेद यादव पिता
अशोक यादव उम्र 25 वर्ष ,शत्रुहन यादव पिता छऊरा यादव उम्र 35 वर्ष।

Related Articles

Back to top button