बिलासपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष तिलक राज सलूजा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया…. दिनभर बधाइयों का लगा तांता…..

बिलासपुर–बिलासपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज सलूजा का जन्मदिन बुधवार, 15 जुलाई को प्रेस क्लब परिसर में उत्साह और आत्मीय माहौल के बीच मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही पत्रकारों, समाजसेवियों, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, शुभचिंतकों, समर्थकों और परिचितों का उनके निवास एवं प्रेस क्लब में शुभकामनाएं देने के लिए तांता लगा रहा। दोपहर करीब 2 बजे बिलासपुर प्रेस क्लब में आयोजित सादगीपूर्ण लेकिन गरिमामय कार्यक्रम में तिलक राज सलूजा ने पत्रकार साथियों के बीच केक काटकर जन्मदिन मनाया। उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना की..

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने तिलक राज सलूजा के पत्रकारिता क्षेत्र में लंबे समय से दिए जा रहे योगदान, निष्पक्ष पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और पत्रकार हितों के लिए किए गए संघर्षों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने हमेशा पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाई है। यही कारण है कि पत्रकार समाज में उन्हें विशेष सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है।

जन्मदिन समारोह में मौजूद पत्रकारों और शुभचिंतकों ने उनके साथ स्मृति तस्वीरें भी खिंचवाईं और आपसी सौहार्द के माहौल में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। पूरे दिन सोशल मीडिया, मोबाइल फोन और विभिन्न माध्यमों से भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने का सिलसिला लगातार जारी रहा।

इस अवसर पर बिलासपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से पत्रकारों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर सफलता की कामना की। समारोह का माहौल आत्मीयता, सम्मान और उत्साह से भरपूर रहा।

Related Articles

Back to top button