जन्मदिन की पार्टी बनी मौत की वजह….. बोलेरो से कुचलकर युवक की हत्या, आरोपी फरार…..

कोरबा- जिले में जन्मदिन की पार्टी एक दर्दनाक हादसे में बदल गई। शुक्रवार रात करीब 11 बजे दीपका क्षेत्र के 10-12 युवक अपने साथी विकास हुड्डा का जन्मदिन मनाने उरगा थाना क्षेत्र स्थित मीरा रिसोर्ट पहुंचे थे। पार्टी के दौरान तुषार ढांडा और उज्जवल दीवान के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसे साथियों ने शांत करा दिया। लेकिन रिसोर्ट से बाहर निकलने के बाद दोनों के बीच फिर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि गुस्से में तुषार ढांडा ने अपनी बोलेरो कैंपर उज्जवल पर चढ़ा दी और मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल उज्जवल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उरगा थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस घटना के पीछे की वजह और सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button