भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रारम्भ

रायपुर-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कहा कि छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध पर भाजपा सवाल उठाती रही। इस बात की पुष्टि NCRB की रिपोर्ट भी करती है । आज मुख्यमंत्री ने DGP को हटा कर इसे स्वीकार भी कर लिया। लेकिन जब तक सत्ता पक्ष का दृष्टिकोण नही बदलेगा तब तक कानून व्यवस्था नही सुधर सकती।

बैठक में छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल नेता अजय चंद्राकर, अरुण साव, लता उसेंडी का स्वागत किया गया।इसके साथ विभिन्न मोर्चों प्रकोष्ठ में छत्तीसगढ़ से शामिल नेताओं का भी मंच से अभिनंदन किया गया।मंच से दिवंगत भाजपा नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई।श्रीमती डी पुरंदेश्वरी ने कहा कि हमे गर्व है कि हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य है। अनेक महानुभाव के बलिदान को नींव का पत्थर बना आज की बुलंद इमारत खड़ी जिसका नेतृत्व एक विश्वसनीय वैश्विक नेता नरेंद्र मोदी कर रहे है।

Related Articles

Back to top button