प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर भाजपा का सेवा समपर्ण अभियान का किया गया शुभारंभ

बिलासपुर-यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान का बिलासपुर जिले में शुभारंभ दिनांक 17 सितम्बर शुक्रवार को पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में भाजपा कार्यालय बिलासपुर में हुआ इस मौके पर किसानों का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान, पोस्ट कार्ड अभियान का शुभारंभ, नमो एप्प डाउन लोड कराया गया एवं जिला चिकित्सालय के वेक्सीनेशन सेंटर में आये हितग्राहियों को गुलाब फूॅल भेंट कर उनका सम्मान कर चर्चा की गई व मरीजों को फल वितरण कर प्रधानमंत्री मोदी जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना की गई।

इस मौके कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्म दिवस की बधाई देते हुए कहा कि नये भारत के निर्माण की दिशा में हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी सतत् कार्य कर रहे है, इसके लिए वे 24 घंटे राष्ट्र सेवा में लगे रहते है।

भारत को एक शक्तिशाली सशक्त व समृद्ध राष्ट्र निर्माण के लिए वे प्रयत्नशील हैं यही वजह है कि हमारा देश विश्व के अन्य समृद्ध राष्ट्रो से किसी भी मामले में पीछे नही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वजह से हमें यह गौरव प्राप्त हुआ है। श्री अग्रवाल ने कहा कि आज उनके नेतृत्व में देश का चंहुमुखी विकास हो रहा है और देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है। श्री मोदी जी ने दुनिया के देशों में अपना लोहा मनवाया ऐसे सशक्त, शक्तिशाली राष्ट्र का नेतृत्व मोदी जी कर रहे है, जिनके नेतृत्व में देश पूरी तरह सुरक्षित है।

उन्होंने कहा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के नेतृत्व में केन्द्र में सरकार बनी थी, तब हम अल्पमत में थे, लेकिन उनके समय किये गए कार्यो के कारण वह समय एक स्वर्णिम युग के रूप में जाना जाता है। श्री अग्रवाल ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में जब सरकार बनी तब हमें विरासत में 24 लाख करोड़ का कर्जा मिला था जिसे हमें चुकाना पड़ा। उन्होंने देश के हर नागरिकों को बैंको से जोड़ने का लक्ष्य रखा था, फलस्वरूप आज लोगों के 54 करोड़ बैंक में खाते है। इसी वजह से आज लोगों खाते में सीधे पैसा पहुॅच रहा है। त्याग, निष्ठा, सेवा एवं समर्पण की भावना से वे देश की सेवा कर रहे है। श्री मोदी विश्व के सबसे सशकत एवं ताकतवर नेता के रूप में जाने जाते है।

सांसद अरूण साव ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्म दिवस की बधाई देते हुए कहा कि वे विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के शक्तिशाली नेता है। विश्व के अन्य देशो के नेता, मोदी जी द्वार किए गए सुझावो को पूरी गंभीरता से आत्मसात कर उन पर अमल करते है। उनके नेतृत्व में देश निरंतन सुदृढत्र होते जा रहा है और सभी मामलों के आत्म निर्भरता की ओर अग्रसर है। उनके नेतृत्व में देश जल, थल, आकाश सभी तर से पूर्णतः सुरक्षित है।
बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि देश में बड़े विपदायें आयी, लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में इन सभी कठिन परिस्थितियों से हम सकुशल सुरक्षित है। विश्व बिरादरी में मोदी जी ने भारत को सर्वोच्च स्थान बनाया है। रक्षा मामलों में सभी सेनाओं को हर क्षेत्रों में सशक्त बनाया और देश को विश्व पटल पर एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से भारतीय जनता पार्टी के दिशा निर्देशों के अनुरूप इस अवसर पर आयोजित सभी कार्यक्रमों में उत्साह पूर्वक भागीदारी बनने की अपील की।
इस मौके पर प्रमुख रूप से मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, महिला मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य पूजा विधानी, भाजपा जिला महामंत्री मोहित जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, जिला उपाध्यक्ष किशोर राय, तिलक साहू, भाजपा जिला मंत्री अवधेश अग्रवाल, रामू साहू, गोविंद यादव, सुनीता मानिकपुरी, निखिल केशरवानी, दीपक सिंह ठाकुर, राकेश चंद्राकर, दुर्गा प्रसाद कश्यप, जयश्री चौकसे, डॉ.रजनीश पाण्डेय, अशोक विधानी, पल्लव धर, सौरभ कौशिक, तिलक देवांगन, निम्मा जीवनानी, दुर्गा सोनी, गोपी ठारवानी, रमेश जायसवाल, योगेश बोले, विकास मिश्रा, आशीष मिश्रा, मनीष शुक्ला, नुसरत जहॉ सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button