शहर में बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर भाजयुमो का प्रदर्शन, भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर–छत्तीसगढ़ का दूसरा सबसे बड़ा शहर बिलासपुर भले ही महानगर का रूप लेता जा रहा है लेकिन मूलभूत सुविधाओं की कमी आज भी शहर में देखने को मिलती है।बिजली व्यवस्था को लेकर लगातार शहर का बिजली विभाग निशाने पर रहता है। मानसून आने के साथ ही बिजली विभाग सारे दावे धरे के धरे नजर आते हैं।

शहर में बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर आज गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया।

बिलासपुर कलेक्ट्रेट पहुंचकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और शहर में फैली अव्यवस्था को लेकर दुरुस्त करने की मांग की भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि बिजली मेंटेनेंस के नाम पर बिजली विभाग में मानसून के पहले शहर की खूब बिजली काटी लेकिन मानसून आने के बाद उनकी मेंटेनेंस धरी की धरी नजर आ रही है।

शहर की आम जनता को लगातार होती परेशानी को लेकर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है और अगर यह व्यवस्था जल्द से जल्द नहीं सुधारी जाती है तो आने वाले समय में बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button