छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने बिंदु सिंह कछवाहा को ‘नारी शक्ति सम्मान–2026’ से किया सम्मानित….

रायपुर–छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग, रायपुर द्वारा आयोजित भव्य “नारी शक्ति सम्मान समारोह–2026” में प्रदेश के मुख्य मंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के हाथों बिलासपुर की बिंदु सिंह कछवाहा को महिला सशक्तिकरण, नेतृत्व, नवाचार और समाजहित में उनके उत्कृष्ट व प्रेरणादायक कार्यों के लिए ‘नारी शक्ति सम्मान’ से अलंकृत किया गया है।
यह सम्मान महिलाओं के स्वास्थ्य, आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता और उनके सशक्त भविष्य के क्षेत्र में बिंदु सिंह कछवाहा द्वारा दिए गए निरंतर योगदान की एक महत्वपूर्ण स्वीकृति है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद अपने विचार साझा करते हुए बिंदु सिंह कछवाहा ने इसे केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को और अधिक मजबूती से निभाने का संकल्प बताया। उन्होंने कहा:
“एक सम्मान तब सार्थक होता है, जब वह अहंकार नहीं बल्कि उत्तरदायित्व बढ़ाए; रुकने का कारण नहीं, बल्कि आगे बढ़ने का संकल्प बने। एक सशक्त महिला केवल अपना जीवन नहीं संवारती, वह अपने साथ पूरे समाज की सोच को नई दिशा देती है।”
उन्होंने इस गरिमामयी सम्मान और विश्वास के लिए छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग, रायपुर और सभी आयोजकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उन्होंने दोहराया कि यह सम्मान उनके सफर का विराम नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है। महिलाओं के अधिकारों और उनके सर्वांगीण विकास के लिए कदम अब और भी मजबूती के साथ बदलाव की ओर बढ़ेंगे।

Related Articles

Back to top button