सिम्स के लेबर वार्ड में दीवारों से लेकर मरीजों के बेड तक रेंगते दिखे कॉकरोच…. वायरल वीडियो कॉकरोच का आतंक मचा हड़कंप…..

बिलासपुर- देशभर में “कॉकरोच पार्टी” को लेकर चल रहे शोर के बीच अब बिलासपुर के सिम्स अस्पताल से एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि सिम्स के प्रसूति एवं लेबर वार्ड में कॉकरोचों की भरमार है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों में दहशत का माहौल है।इस वीडियो के समाने आने के बाद सफाई व्यवस्था को लेकर सिम्स प्रबंधन के द्वारा जो दावा किया जाता है,वह खोखला नजर आ रहा है।छत्तीसगढ़ के दूसरे सबसे बड़े आयुर्विज्ञान संस्थान के लेबर वार्ड का जब यह हाल है तो बाकी वार्डो का हाल क्या होगा आप सहज अंदाज लगा सकते है।जबकि साफ सफाई व्यवस्था को लेकर लाखों रुपए का प्रबंधन के द्वारा भुगतान किया जाता है।उसके बाद भी यहां की स्थिति बद से बदतर नजर आ रही
वीडियो में वार्ड की दीवारों, पार्टीशन, आलमारियों और मरीजों के बेड पर कॉकरोच रेंगते दिखाई दे रहे हैं। हालात ऐसे बताए जा रहे हैं कि मरीजों के परिजन खाने-पीने का सामान और दवाइयां तक खुले में रखने से डर रहे हैं। मजबूरी में लोग सामान को पॉलीथिन में बांधकर रखने को विवश हैं।
बताया जा रहा है कि मरीजों के बेड के पास रखी अलमारियां तक खाली पड़ी हैं, क्योंकि कॉकरोचों के डर से कोई उनमें सामान नहीं रख रहा। परिजनों को रातभर जागकर मरीजों की देखभाल करनी पड़ रही है।
वायरल वीडियो में एक व्यक्ति यह आरोप लगाते भी सुनाई दे रहा है कि वार्ड में ड्यूटी पर नर्स मौजूद नहीं थी और बेडशीट तक समय पर नहीं बदली जा रही।वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े होने लगे हैं। हालांकि मामले में सिम्स प्रबंधन की आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है।

Related Articles

Back to top button