वार्डवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए पार्षद आपके द्वार कार्यक्रम हो आयोजित–रविन्द्र सिंह

बिलासपुर–बिलासपुर नगर निगम के विनोवनगर के वार्ड पार्षद रविन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की अपने अपने वार्ड में पार्षदों को आम जनता से रूबरू होने और उनकी मूलभूत सुविधा को सामान्य तरीके से सुचारू रखने के लिए पार्षद आप के द्वार कार्यक्रम को आयोजित किया जाना चाइए।

वही बिलासपुर नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद रविन्द्र सिंह ने यह भी कहा की वार्ड की जनता से रुबरु होकर उनके समस्याॅ को जानकर उसका निदान करने का कार्य करूंग।और यह एक अच्छी पहल के साथ वार्डवासियों के बीच में हम रहकर उनकी ऐसी बहुत सारी समस्याओं का निराकरण करने के लिए सार्थक शुरुवात होगी। छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य व पार्षद रविन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा की छत्तीसगढ प्रदेश के मुख्यमंत्री लोगो से भेट मुलाकात कर जहाॅ सभी समस्याॅ का निराकरण कर रहे है।तो उनसे सीख लेकर हम सभी नगर निगम के पार्षदो को भी जनता के बिच जाकर उनके सफाई पानी बिजली नाली सङक आदि की जो भी समस्याॅ है। उनको प्रथमिकता से पुरा किया जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button