
इलेक्ट्रिक ऑटो में आठ बोरी गांजा सहित आठ महिलाएं गिरफ्तार….एंटी सायबर क्राइम यूनिट और सरकंडा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई…..
बिलासपुर–नशे के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजा ले जाते हुए आठ महिलाएं को पकड़ने में सफलता पाई है।जहां इनके पास से बड़ी मात्रा में गांजा और इलेक्ट्रिक ऑटो को जप्त किया गया है।सरकंडा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि 17-18.5.2026 की दरम्यानी रात्रि लगभग 3.00 बजे दो इलेक्ट्रिक ऑटो में रेलवे स्टेशन बिलासपुर की ओर से सीपत की ओर 8 महिलाएं अपने साथ भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा बोरियों एवं कपड़ों के गट्ठा में छिपाकर ले जा रही है।

इस सूचना पर पुलिस टीम और अन्य गवाहों के साथ ACCU की टीम मिलकर संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर रेड कार्रवाई किए जो बिलासपुर सीपत रोड सीमेंट कंपनी के पास दो इलेक्ट्रिक ऑटो में 8 महिलाओं को पकड़ा गया जिनके कब्जे से आठ प्लास्टिक की बोरी एवं कपड़ों के गट्ठा में छिपाकर कुल 86 पैकेट मादक पदार्थ गांजा खाकी टेप से लिपटा हुआ बरामद हुआ जिनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।पुलिस ने इस मामले में 01/ अशोक बाई पति सुदामा शिकारी 45 वर्ष निवासी मटियारी।02/ नंद कुमारी पति लालमन शिकारी 45 वर्ष निवासी ग्राम मटियारी।03/ लक्ष्मी शिकारी पति बलराम यादव 30 वर्ष निवासी ग्राम मटियारी।04/ द्रोपती शिकारी पति जागेश्वर उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम मटियारी।05/ ग्यास बाई पति लालू शिकारी 50 वर्ष निवासी ग्राम मटियारी।06/ गंगा सिंह पति विद्या शिकारी 30 वर्ष निवासी ग्राम मटियारी।07/ रम्मती शिकारी पति स्वर्गीय चंद्र लाल 50 वर्ष निवासी ग्राममटियारी ।08/ इंद्राणी पति दिलीप शिकारी 45 वर्ष निवासी ग्राम मटियारी थाना सीपत इन महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया गया है।वही इनके पास बरामद गांजा और जब्त ऑटो का बाजार मूल्य लगभग 467500 के लगभग बताया जा है।



