
सट्टा किंग किशन चंद बजाज सहित चार आरोपी गिरफतार…..तोरवा पुलिस एवं एसीसीयु टीम की संयुक्त कार्रवाई…..
बिलासपुर–सट्टे के मामले में तोरवा पुलिस और एसीसीयु की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा खिला रहे चार सटोरियों को पकड़ने में सफलता पाई है। जहां इन सटोरियों के पास नगद रकम मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल और कार को जब्त किया गया है।तोरवा पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार काफी समय से पुलिस को मुखबिर के माध्यम से यह जानकारी मिल रही थी कि बिलासपुर सट्टा किंग मास्टर किशन चंद बजाज अपने घर साई धाम तोरवा में आनलाईन सट्टा पट्टी का काम कर रह हैं। दिनांक 06.07.2026 के तोरवा पुलिस एवं एसीसीयु टीम के द्वारा सयुक्त रूप से किशन चंद बजाज के घर में छापामार कार्रवाई करते हुए छापा मारा जंहा किशन चंद बजाज सहित कुल 04 लोग मोबाईल फोन में आनलाईन सट्टा खिलाते मिले।इनके पास से पुलिस ने घटना स्थल से नगदी रकम 50690 रू बरामद किया गया। 01 प्रिंटर, 07 नग टच स्क्रीन मोबाईल , 04 नग की पेड मोबाईल को जप्त किया गया हैं। घटना में प्रयुक्त साधन के रूप में एक स्कार्पियो वाहन एवं एक मोटर सायकल को जप्त किया गया है।पुलिस ने 01 किशन चंद बजाज पिता गोधुमल बजाज उम्र 66 साल साकिन साईधान कालोनी तोरवा।
02 दिनेश कुमार वाधवानी पिता परसराम वाधवानी उम्र 39 साल साकिन फजलबाडा थाना कोतवाली।
03 भैयालाल सोनकर पिता बंशु सोनकर उम्र 39 साल साकिन आरपीएफ कालोनी सिरगिट्टी।
04 मनोहर लालखत्री पिता सामन दास खत्री उम्र 63 साल साकिन साईधाम कालोनी तोरवा।मौके पर सभी आरोपीयो को गिरफतार किया गया है। छ0ग0 जुआ प्रतिशेध अधिनियम की धारा 6,7 व नवीन कानून के तहत संगठित अपराध का होना पाये जाने से बीएनएस की धारा 112 बीएनएस के प्रकरण के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया हैं।



