गुमा सहकारी समिति के चेक और प्रस्ताव में हेराफेरी…..3.38 लाख के फर्जीवाड़े में शिकायतकर्ता समेत तीन गिरफ्तार…..

बिलासपुर– बिल्हा पुलिस ने सेवा सहकारी समिति मर्यादित गुमा (क्रमांक 63) और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की बिल्हा शाखा से जुड़े 3 लाख 38 हजार रुपये के फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में शिकायतकर्ता (प्रार्थी) को ही संलिप्त पाते हुए बैंक के दो कर्मचारियों समेत कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला….?

थाना बिल्हा में अपराध क्रमांक 512/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 336(2)(3), 338, 340(2), 61(2) और 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

प्रार्थी राजकुमार बरगाह सेवा सहकारी समिति मर्यादित गुमा क्रमांक 63 के प्राधिकृत अधिकारी/सह-अध्यक्ष ने 26 सितंबर 2026 को लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि तीन अलग-अलग चेकों—चेक क्रमांक 021914 दिनांक 15.09.2025 स्वीकृत राशि ₹51,900 को बढ़ाकर ₹89,900 किया गया।चेक क्रमांक 021019 दिनांक 14.10.2025स्वीकृत राशि ₹1,82,080 को बढ़ाकर ₹2,82,080 किया गया।चेक क्रमांक 016635 (दिनांक 19.07.2025 स्वीकृत राशि ₹80,150 को बढ़ाकर ₹2,80,150 किया गया।
आवेदन में आरोप लगाया गया था कि हस्ताक्षर के बाद चेकों में ओवरराइटिंग व कूटरचना कर राशि बढ़ाई गई तथा समिति के कार्यवाही प्रस्ताव में भी छेड़छाड़ कर कुल ₹3,38,000 का फर्जीवाड़ा किया गया।

विवेचना में सामने आया नया सच……

वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर की गई जांच में पुलिस ने पाया कि राजकुमार बरगाह और तत्कालीन समिति प्रबंधक शरद कश्यप द्वारा कार्यवाही प्रस्ताव पारित कर राशि आहरित की गई थी। चेकों व प्रस्ताव पंजी में काट-छांट की जांच करना उनकी जिम्मेदारी थी, लेकिन कोई जांच नहीं की गई। जांच में यह भी सामने आया कि तत्कालीन प्रबंधक शरद कश्यप की 10 सितंबर 2026 को मृत्यु होने के करीब 15 दिन बाद मृतक प्रबंधक और बैंक कर्मचारियों पर जिम्मेदारी डालते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पुलिस के अनुसार जिला सहकारी केंद्रीय बैंक (शाखा बिल्हा) के लेखापाल ऋषिकेश पाण्डेय ने काट-छांट व कूटरचित चेकों को पास कर उन पर हस्ताक्षर किए।इसके बाद कैशियर संजय सिंह बघेल ने संदिग्ध चेकों को निरस्त करने के बजाय नकद आहरण कर राशि उपलब्ध कराई।
सभी आरोपियों ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत कूटरचित दस्तावेजों व चेकों के जरिए ₹3,38,000 की अतिरिक्त राशि निकालकर शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचाया।

गिरफ्तार आरोपी और पूर्व कार्रवाई…..

पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर 21 नवंबर 2026 को इन 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।ऋषिकेश पाण्डेय पिता शांतिकुमार पाण्डेय, उम्र 46 वर्ष), लेखापाल, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा बिल्हा (स्थायी पता: रिवर व्यू कॉलोनी, कोनी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर)।संजय सिंह बघेल पिता स्व. सीताराम बघेल, उम्र 39 वर्ष), कैशियर, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा बिल्हा वर्तमान पता: वार्ड नं. 10, मुढ़ीपार रोड, बिल्हा स्थायी पता: पेंड्री, थाना सरगांव, जिला मुंगेली।राजकुमार बरगाह पिता दुखीराम बरगाह, उम्र 48 वर्ष निवासी हथनी, थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर।
इससे पहले, इस प्रकरण में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा बिल्हा के सुपरवाइजर हितेश सलूजा और शाखा प्रबंधक लक्ष्मण कौशिक को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर से अग्रिम जमानत मिलने के बाद न्यायालय के आदेशानुसार 21 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर जमानत मुचलके पर रिहा किया गया था।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय साहू, उप निरीक्षक जी.एल. चंद्राकर और प्रशिक्षु उप निरीक्षक आकाश कुमार की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button