
बिलासपुर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…. सात निरीक्षकों के तबादले….
बिलासपुर–पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के सात निरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। यह आदेश आगामी निर्देश तक प्रभावी रहेगा।
जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक निलेश पाण्डेय को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बिलासपुर से हटाकर थाना रतनपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं निरीक्षक उमेश साहू को थाना अ.जा.क. से स्थानांतरित कर थाना सकरी भेजा गया है।
इसी प्रकार थाना सकरी में पदस्थ निरीक्षक विजय चौधरी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बिलासपुर में शिकायत शाखा में पदस्थ किया गया है। निरीक्षक राजेश्री साहू को थाना कोनी से स्थानांतरित कर नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली कार्यालय में नई जिम्मेदारी दी गई है।
रक्षित केंद्र बिलासपुर में पदस्थ निरीक्षक अवनीश पासवान को थाना तखतपुर भेजा गया है। वहीं थाना तखतपुर के निरीक्षक विवेक पाण्डेय को थाना कोनी का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा रक्षित केंद्र बिलासपुर में पदस्थ निरीक्षक उत्तम कुमार साहू को थाना अ.जा.क. में पदस्थ किया गया है।
यह आदेश 29 मई 2026 को जारी किया गया। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।




