पंजाबी संस्था में लोहड़ी उत्सव की धूम…लोक गायिका मनदीप कौर के पंजाबी गीतों, टप्पे और बोलियों में पंजाबी बिरादरी जमकर थिरकी..नगर विधायक अमर अग्रवाल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की… पंजाबी संस्था के अध्यक्ष अशोक ऋषि की अगुआई में लोहड़ी की पवित्र अग्नि प्रज्ज्वलित की गई…

बिलासपुर। पंजाबी संस्था और पंजाबी हिन्दू महिला संस्था ने मकर संक्रान्ति के दिन, बुधवार को लोहड़ी का त्यौहार पूरे रीति-रिवाज से मनाया। ईमलीपारा स्थित पंजाबी संस्था भवन परिसर में आयोजित लोहड़ी उत्सव में संस्था के अध्यक्ष अशोक ऋषि व महिला संस्था की अध्यक्ष योगिता दुआ की अगुआई में लोहड़ी की पवित्र अग्नि प्रज्ज्वलित की गई। इस मौके पर नगर विधायक व पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पंजाबी समाज के सभी लोगों को लोहड़ी की बधाई व शुभकामनाएं दी।
उत्सव के दौरान वहाँ मौजूद सभी लोगों ने पवित्र अग्नि की परिक्रमा की और तिल, गुड़,मूंगफली,रेवड़ी और मक्के के दाने अर्पित किये। बाद में सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर लोहड़ी की बधाइयाँ दी।
इसके पहले प्रख्यात पंजाबी लोक गायिका मनदीप कौर ने शुद्ध पंजाबी लोक-परंपरा पर आधारित गीतों की झड़ी लगा दी। मनदीप कौर के *लोहड़ी गीत, पंजाबी टप्पे, गिद्धा और बोलियों* की धमाकेदार प्रस्तुतियों में पूरी पंजाबी बिरादरी झूमकर नाची।
उनके लोहड़ी गीत “जदो आंद्दी हे लोहड़ी सुंदर मुंदरिये, सांनूँ दे लोहड़ी…” तथा “काला डोरया कुंदे नाल… काला शां काला…” अमृतसरी दे पाप्पड़ मैं खांदी ह…” ने खूब रंग जमाया।
पीले, लाल और केसरिया रंग के पारंपरिक परिधानों से सजे-धजे समाज के स्त्री-पुरुष, युवाओं व बच्चों ने पारिवारिक माहौल में उत्सव का आनंद लिया।

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष अशोक ऋषि ने कहा कि लोहड़ी पर्व पूरे देश के पंजाबियों का प्रमुख लोकपर्व है। लोहड़ी को फसल, प्रकृति और सामुदायिक उत्सव का प्रतीक माना जाता है। यह पर्व रबी फसल की कटाई, सूर्य की उपासना और सर्दियों के अंत का संकेत देता है।
उन्होंने कहा कि बिलासपुर की पंजाबी संस्था और पंजाबी हिन्दू महिला संस्था मिलकर प्रतिवर्ष लोहड़ी उत्सव का आयोजन करती है।

लोहड़ी उत्सव में पंजाबी संस्था के महासचिव जगदीश दुआ, आशीष दुआ, गौरव ऐरी, अनुज त्रिहान, राजकुमार कोहली, हेमचंद ऐरी, जगदीश ग्रोवर, संजय दुआ, दिनेश उथरा तथा पंजाबी हिन्दू महिला संस्था की रजनी ऋषि, नमिता ऋषि, मानसी मलिक, नमिता ऋषि, चानी ऐरी, रमा ऐरी, रेणु चोपड़ा, सरिता सलूजा, सोनल सलूजा, हर्ष बाला सग्गर, संतोष उथरा सहित दोनों संस्थाओं के सदस्य गण तथा उनके परिवारिक सदस्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button