प.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिलासपुर जिला मुख्यालय में मनाई

बिलासपुर-बिलसपुर भारतीय जनता पार्टी ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनको याद कर शहर में स्थित उनकी दो प्रतिमाओं पर बीजेपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुँच कर माल्यार्पण किया।मजबूत एवं सशक्त भारत चाहते थे पं.दीनदयाल उपाध्याय उक्त उद्गार भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर व्यापार स्थित पं.दीनदयाल उपाध्याय उद्यान एवं श्रीकांत वर्मा मार्ग में स्थापित उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम के दौरान कही।

श्री कुमावत ने उनके के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पं.उपाध्याय जी राजनीति के साथ-साथ साहित्य में भी रूची रही, वे हर परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करते थे। उन्होंने अनेक कठिनाईयों का सामना करते हुए पढाई पर पूरा ध्यान दिया। जब डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने 1951 में जनसंघ की स्थापना की तो पं.दीनदयाल उपाध्याय को प्रथम महासचिव नियुक्त किया गया। 1953 में डॉ.मुखर्जी के असमय निधन से पूरे संगठन की जिम्मेदारी पं.दीनदयाल जी के युवा कंधों पर आ गई, वे लगभग 15 वर्षो तक महासचिव के पद पर रहते हुए सेवा की 14 वें वार्षिक अधिवेशन में उन्हें जनसंघ का अध्यक्ष निर्वाचित किया।

उनका सारा जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा, वे एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। श्री कुमावत ने कहा कि आज वट वृक्ष के रूप में स्थापित भारतीय जनता पार्टी उन्ही के आदर्शो विचारों एवं उनके बताये मार्गो पर चल रही है। हमें उनके आदर्शो विचारों को अपने जीवन में उतारना चाहिए यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धाजंलि होगी।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में निखिल केशरवानी, जयश्री चौकसे, पल्लव धर, चंद्रप्रकाश मिश्रा, राजेश मिश्रा, सतीश गुप्ता, मनीष अग्रवाल, उमेश यादव, गोपी ठारवानी, सुशील श्रीवास्तव, नारायण गोस्वामी, अमित तिवारी, वल्लभ राव, दिनेश देवांगन, कमल कौशिक, रमेश जायसवाल, रोशन सिंह, महर्षि बाजपेयी, महेन्द्र जायसवाल, डब्बू राव, किशोर शुक्ला, तनुज वोहरा, चंदना गोस्वामी, मीना गोस्वामी, रीना गोस्वामी, रजनी यादव, पूनम शुक्ला, प्रियंका थामस सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button