हिस्ट्री शीटर संजू त्रिपाठी गोली कांड में मदद करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरिफ्तार

बिलासपुर–संजू त्रिपाठी हत्या काण्ड में शामील अन्य तीन आरोपियो को पुलिस ने गिरिफ्तार कर लिया है।पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को अलग अलग तरीके से हत्याकांड में मदद के आरोप में गिरिफ्तार किया है।बिलासपुर पुलिस ने बताया की आरोपी कपिल त्रिपाठी को मृतक संजु त्रिपाठी का लोकेशन बताने वाला अभियुक्त भी पुलिस हिरासत में।

आरोपी केदार सिंह के कब्जे से घटना में उपयोग किए गए एक नग एक्टीवा वाहन क्रमांक सी.जी. 10. बी. एफ. 2498 एवं एक नग मोबाईल फोन आरोपी रमेश राजपूत से घटना में प्रयुक्त एक नग मोबाईल फोन आरोपी रवि सिंह की घटना में प्रयुक्त वाहन सी. जी. 11. बी. जी 3214 पूर्व में जप्त किया गया है। गिरफतार आरोपी गण का नाम पता व भूमिका 01. केदार सिंह पिता स्व. प्रमोद सिंह ठाकुर उम्र 31 साल निवासी सांई नगर उस्लापुर थाना सकरी जिला बिलासपुर छ०ग० यह आरोपी कपिल त्रिपाठी का दोस्त है जिसका कपिल त्रिपाठी के घर आना जाना था।

तथा आरोपी कपिल त्रिपाठी के जमीन व्यवसाय में पार्टनर था दिनांक 14.12.2022 को जब आरोपी कपिल त्रिपाठी अपने घर से भागने की तैयारी किया जिसका सहयोग केदार सिंह ने दिया आरोपी कपिल त्रिपाठी को घर से केदार सिंह के वाहन होण्डा एक्टीवा से रायपुर रोड लेकर गया और वहा से अपने दोस्त रवि सिंह को फोन कर वाहन लेकर बुलाया जिस पर रवि सिंह वाहन लेकर रायपुर रोड आया और तीनो गाडी में सवार होकर रायपुर तरफ भाग गये रास्ते में केदार सिंह और रवि सिंह को यह ज्ञात हो गया था कि कपिल ने ही संजु त्रिपाठी की हत्या करवायी है उसके बावजूद भी आरोपी को भगाने में मदद कर भिलाई तक लेकर गये और रास्ते में एक मध्यप्रदेश की वाहन को रोककर कपिल त्रिपाठी को वाहन में बैठाकर भागने में मदद किया।

02. रवि सिंह राजपूत पिता दारा सिंह राजपूत उम्र 26 साल साकिन आनंदनगर उस्लापुर थाना सकरी जिला बिलासपुर छ0ग0 दिनांक घटना को केदार सिंह द्वारा आरोपी रवि सिंह को फोन कर बुलाने पर रवि सिंह अपना वाहन थार को लेकर केदार सिंह के बताये स्थान रायपुर रोड सिरगिटटी तरफ गया जहां कपिल त्रिपाठी एवं केदार सिंह पहले से KIA शोरूम के पास मिले।

तीनो रवि सिंह के थार में सवार हुये और कपिल त्रिपाठी द्वारा अपना फोन बंद कर केदार सिंह को फोन उपयोग कर प्रकरण के अन्य आरोपी जय नारायण त्रिपाठी एवं सुमित निर्मलकर से लगातार संपर्क कर बिलासपुर से फरार होने की बात की इसके बाद भी रवि सिंह ने आरोपी कपिल त्रिपाठी को भिलाई तक छोड़ने तथा रास्ते में एक मध्यप्रदेश की वाहन को रोककर कपिल त्रिपाठी को वाहन में बैठाकर भगाने में मदद किया।

03. रमेश राजपूत पिता कुंअर सिंह उम्र 55 साल निवासी 27 खोली मकान कमांक 35 वार्ड क्रमांक 16 थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर का यह मृतक संजू त्रिपाठी एवं आरोपी कपिल त्रिपाठी दोनो चाचा बोलते थे। एवं आरोपी पिता जय नारायण त्रिपाठी का मित्र था। आरोपी कपिल त्रिपाठी ने रमेश राजपूत को एक फोन दिया था। और कहा था संजू त्रिपाठी की दिनांक घटना के आने जाने खबर देना जिस पर आरोपी रमेश राजपूत ने आरोपी कपिल त्रिपाठी को ग्राम सांवाताल से सूचना दी की संजू त्रिपाठी अकेले आया है।

और योजना के तहत मृतक संजू त्रिपाठी को बकरा काट कर खिलाने की तैयारी किया था परंतु संजू त्रिपाठी कच्चा मटन लेकर जल्दी जल्दी अपने फार्म हाउस से निकला जिसकी सूचना भी रमेश राजपूत ने आरोपी कपिल त्रिपाठी एवं अन्य आरोपीयों को दिया जिस कारण से मृतक की हत्या हुयी। प्रकरण में उक्त तीनो आरोपियों की षडयंत्र में भूमिका आरोपी कपिल त्रिपाठी एवं अन्य आरोपीयों के मेमोरण्डम मे आया है जिस पर उपरोक्त तीनो आरोपियों को दिनांक 21.12.2022 को गिरफतार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में सकरी पुलिस द्वारा अभी 07 आरोपियों को पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर सघन पूछताछ जारी है। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपीगण शुटर्स फरार है जिनकी की पता साजी जारी है।

Related Articles

Back to top button