पिता को देखने अस्पताल जा रहे बेटे की सड़क हादसे में मौत…..साथी गंभीर रूप से घायल…..

बिलासपुर-सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित तिफरा ओवरब्रिज पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई।जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, भानु लहरे अपने साथी पारस यादव के साथ अस्पताल में भर्ती पिता को देखने जा रहा था। इसी दौरान तिफरा ओवरब्रिज पर सामने से आ रही माल वाहक गाड़ी छोटा हाथी से टक्कर हो गई टक्कर इतनी जबदस्त थी कि माल वाहक गाड़ी के सामने के चक्के में बाइक फंस कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और हादसा इतना भीषण था कि भानु लहरे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा साथी पारस यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।इस घटना के बाद तिफरा ब्रिज में काफी जाम लग गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस और यातायात पुलिस दोनों मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वही यातयात पुलिस के एडिशनल एसपी ने मोर्चा संभालते हुए ब्रिज में लगे जाम को क्लियर करते हुए आवागमन को सामान्य करने में लगे रहे। जानकारी के अनुसार मृतक भानु लहरे और घायल पारस यादव दोनों पथरिया क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button