हरहर महादेव के जयकारे से गूंज उठा शिवालय,बाजे गाजे और जीवंत झांकी के साथ नगर में निकली बारात

बिलासपुर-महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज सुबह से ही न्यायधानी के भगवान शिव के देवालयों और मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा है।

सुबह से ही नगर की मंदिरों में बड़ी संख्या में पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालु पहुँचने लगे थे।नगर में स्थित मंदिरों में हर हर महादेव के जयकारे के जयघोष के साथ पूरा नगर गूंज उठा।

इस अवसर पर नगर मेंआतिशबाजी बैंड बाजे और झांकी के साथ भगवान शिव की बारात भी निकाली गई।जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

मेले का आयोजन

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर में बिलासपुर के चांटीडीह क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर परिसर में पारंपरिक मेले का आयोजन किया जाता है।जिसमे बड़ी संख्या में आस पास ले श्रद्धालुओं के साथ ग्रामीण क्षेत्रो के लोग भी इस मेले में आते है।जहाँ पर भगवान शिव की पूजा अर्चना करते है।

जिसको लेकर मंदिर समिति के लोग पहले से तैयारी कर रखते।इस मेले को लगभग 90 वर्ष होने जा रहा है।और यह मेला सिर्फ महाशिवरात्रि के दिन ही लगता है।मेले में सभी प्रकार की दुकान सजाई जाती है।

साथ ही साथ बच्चो के लिए विशेष दुकान लगती है। यहाँ श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए झूले और कई मनोरंजन के साधन भी रहते है।जिसका मेले में आये श्रद्धालु लुप्त उठाते है।

बारात और भंडारा

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान शिव की बारात बड़ी धूमधाम से जीवंत झांकी के साथ बड़ी संख्या में निकली गई। जिसमे बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई।नगर में अलग अलग समिति के लोग बारात निकाले।

वही बैण्ड एवं डिस्को लाईट व्यापारी संघ बिलासपुर द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ठाकुर देव मंदिर गांधी चौक बिलासपुर में पूजा अर्चना कर संघ से जुड़े सभी व्यवसायियों की तरफ से परंपरा अनुसार झंडा चढ़ाया गया एवं करोना महामारी से छुटकारा दिलाने स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण के साथ हमारे देश में सभी धर्मों के बीच आपसी सौहार्द प्रेम व भाईचारा को बढ़ाने की एवं हम सभी के रोजगार में उन्नति के लिए प्रार्थना एवं कामना किया गया साथ ही इस हर्षो उल्लास भरे माहौल में महाशिवरात्रि पर नगर पर कई जगह भव्य भोग भंडारे का आयोजन हुआ।

करोना महामारी के समय जब हम अपने अपने घरों पर थे तब वे अपनी जिंदगी की परवाह न करते हुए हमें पल-पल की खबर में अपडेट कराने वाले प्रिंट मिडिया इलेक्ट्रॉनिक मिडिया एवं पोर्टल मिडिया से जुड़े योद्धाओं का सम्मान किया गया जो बहुत ही गौरवान्वित कर देने वाला पल था। साथ ही वर्तमान में रूस और यूक्रेन में फसे हमारे भारतीय भाई एवं बहनों के लिए भगवान भोलेनाथ से भी प्रार्थना की गई की वह सकुशल अपने घरों को वापस आ जायें।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बैण्ड एवं डिस्को लाईट व्यापारी संघ के अध्य्क्ष नासिर खान संरक्षक- छोटेलाल जायसवाल सुरेश कुलपहाड़ी, कृष्ण कुलपहाड़ी, अशोक सोनी, समीर अहमद, मनमोहन बोलर, सुशील सिंह, हाजी, अब्दुल अजीज, ललित राव बृजेश देवांगन, राजा बेन रामफेर सिंह, मंगल लखेर, राजू गुलहरे, अरूण श्रीवास्तव, नारायण कुलपहाड़ी, अकील खान, संदीप सोनवानी, घनश्याम दास आदि सभी का सराहनीय सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button