दर्दनाक हादसा…..खेत में करंट लगने से मां और दो बेटों की मौत….

बिलासपुर -जिले के कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम भाड़म में खेत में करंट लगने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दसन बाई, उनका 23 वर्षीय बेटा विवेक सिंगरौल और 14 वर्षीय बेटा सत्यव्रत सिंगरौल शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, तीनों खेत की मेड़ पर जानवरों को रोकने के लिए जीआई तार और नायलॉन रस्सी से घेराबंदी कर रहे थे, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।शाम को खेत पहुंचे पति सीताराम सिंगरौल ने तीनों के शव देख पुलिस को सूचना दी। कोटा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।वही पुलिस का कहना कि यह घटना वहां लगे पंप हाउस के बिजली बोर्ड के बाहर निकले एक बिजली के तार में करंट प्रवाहित हो रहा था।

उसकी चपेट में आने से एक दूसरे को बचाने के कारण सब करंट की चपेट में आ गए।जिससे इनकी मौत हो गई।पुलिस आगे सभी बिंदुओं में जांच कर रही है।घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Related Articles

Back to top button