केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने युवा प्रतिभाओं को बताया ‘न्यू इंडिया’ की ताकत,मुंगेली टॉपर अंशुल शर्मा का सम्मान…..

बिलासपुर–आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनसम्पर्क कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए समाज के सर्वांगीण विकास, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण तथा जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

मंत्री श्री साहू ने ग्राम बरदुली, जरहागांव (जिला मुंगेली) में आयोजित भक्त माता कर्मा राजिम जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की।

इसी क्रम में उन्होंने ग्राम दलपुरवा (रमतला), पंडरिया (जिला कबीरधाम) में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती कार्यक्रम में सहभागिता कर समाजजनों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भक्त माता कर्मा का जीवन सेवा, समर्पण एवं भक्ति का अनुपम उदाहरण है, जो समाज को एकता और संस्कारों की प्रेरणा देता है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र पर आधारित है, जिसके तहत समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए सतत कार्य किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त मंत्री श्री साहू ने मुंगेली में 10वीं बोर्ड में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली छात्र अंशुल शर्मा से भेंट कर उन्हें उनकी पसंदीदा मिठाई ‘सोनपापड़ी’ खिलाकर शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी की यह उपलब्धि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘न्यू इंडिया’ के सपनों को साकार करने की दिशा में प्रेरणादायक है।

वहीं, बिलासपुर के देवरीखुर्द स्थित मां मनका दाई मंदिर, वार्ड क्रमांक 43, बूटापारा में आयोजित धुरी समाज, बिलासपुर संभाग महासम्मेलन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर समाजजनों से संवाद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं समाज की निरंतर प्रगति की कामना की।

Related Articles

Back to top button