प्रधानमंत्री को म से महंगाई, म से मणिपुर और म से महिला क्यों नजर नहीं आती–सुप्रिया श्रीनेत

बिलासपुर– बिलासपुर लोकसभा चुनाव प्रत्याशी देवेंद्र यादव के नामांकन में शामिल होने पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने मिडिया से बातचीत करते हुए केंद्र सरकार और भाजपा पर बोला हमला।कहा प्रधानमंत्री अपने 10 सालों का अपना रिपोर्ट कार्ड क्यों नहीं दिखा रहे है।देश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और विकास के मुद्दों को छोड़कर सब बात करते है।प्रधानमंत्री को म से महंगाई, म से मणिपुर और म से महिला क्यों नजर नहीं आती है। प्रधानमंत्री व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी पर ही फोकस करते है।उन्होंने यह दावा की दस साल सत्ता में रहने के बाद भी इन्होंने कुछ काम नही किया।आज भी गरीबी बेरोजगारी बनी हुई है।इस बार भाजपा एक सौ अस्सी सीट के अंदर ही सिमट जायेगी।जनता ने मन बना लिया है।इनको दस साल देख लिया है।

गठबंधन को लेकर कहा

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने महागठबंधन को लेकर कहा की तीन सौ से लेकर तीन सौ बीस सीट तक खड़ा है। हर हफ्ते समीक्षा की जा रही है।जिसमे हम आगे बड़ रहे है।यह बात हम कर रहे ऐसा नहीं है।हमने देश की जनता से बात कर रहे है।उनके संघर्षों की बात कर रहे है।उनके मुद्दो की बात कर रहे है।हम हिंदुस्तान के मन में क्या है उनकी बात कर रहे अपने मन की बात को देश पर नही थोप रहे है।इस मतदाता शांत है।वह अपना जवाब देगा।इस दस साल की मोदी सरकार में मतदाता देख लिया है।देश किस और जा रहा है।देश की जनता के हक और सम्मान को भी देख रहा है।और वही जवाब देगा इस बार के चुनाव में।इनके बड़े बड़े दावे की पोल की पोल खुल जाएगी जब इस बार परिणाम आयेगा।इसके पहले सन 2003 में भी इनके स्लोगन इंडिया साइन कर रहा है।और 2004 में इनको जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया।इस बार भी वही होगा।

झीरम घाटी

राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा और एनआईए पर झीरम घाटी को लेकर कहा की इनके द्वारा जांच में रोड़ा लगाया गया है।अब सुप्रीम कोर्ट ने इसे हटाया है। इस घटना में हमने अपने बड़े बड़े नेताओं को खोया है।

नरेंद्र मोदी को लेकर क्या कहा

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने नरेंद्र मोदी पर सीधे हमला करते हुए कहा की मोदीजी सेना की वर्दी पहन लेने से पहले एक बार आप इस देश से आंख बंदकर कान पकड़कर माफी मांगे।गलवान में देश के बीस जवान की शहादत हुई है।और मोदी जी कहते की कोई घुसा हुआ नही है।चीन सरहद में आकर बैठा हुआ है।लद्दाख के लोग सड़क में आकर यह कह रहे की चरवाहे वहा पर नही जा पा रहे क्योंकि चीन ने उस जगह में अपना अतिक्रमण करके रखा हुआ है।इलेक्ट्रटोरल बॉन्ड को लेकर अपना हमला तेज करते हुए कहा की मोदी जी ने इलेक्ट्रटोरल बॉन्ड जो चलाया है।वह दुनिया का सबसे बड़ा गोरखधंधा चंदा दो धंधा लो वसूली रैकेट इनके द्वारा चलाया गया।भ्रष्टचार के चैंपियन है।इनकी पूरी कलई को सुप्रीम कोर्ट ने खोल दिया है।और किसने कितना और कब दिया उसका पूरा खाका सामने आ गया है।

Related Articles

Back to top button