रात के ग्यारह बज रहे है इस समय फोन नही करना….कार्यालय समय में जानकारी मिलेगी– पीआरओ सिम्स…..

बिलासपुर–शनिवार को बिलासपुर के कलेक्टर अवनीश शरण सिम्स अस्पताल का निरीक्षण कर बेहतर स्वास्थ सेवाए के साथ वहा की व्यवस्था को लेकर कई दिशा निर्देश जारी करते हुए, मीडिया से सीधे संवाद स्थापित करने के लिए आर्थोपेडिक्स विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर आर एन बेन को सिम्स अस्पताल में जन संपर्क अधिकारी के रूप में प्रभार दिया गया।डॉक्टर साहब को प्रभार तो मिल गया लेकिन उस पद और उसके कार्य को लेकर नव नियुक्त पीआरओ आशंकित लग रहे है।एक तरफ जिला कलेक्टर अवनीश शरण लगातार सिम्स अस्पताल का निरीक्षण कर रहे है।मरीजों और स्वास्थ सेवा के साथ साथ वहां की व्यवस्था में सुधार करने के लिए दिशा निर्देश दे रहे हैं।वही दूसरी और जिनको प्रभार सौंपा जा रहा है,उनको जिला कलेक्टर के द्वारा दिए गए निर्देशों से भी कोई लेना देना है।

कलेक्टर साहब ने पीआरओ को लेकर दिशा निर्देश

नव नियुक्त पीआरओ के संबंध में जिला कलेक्टर के द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है की फोन को हमेशा चालू रखना और मीडिया को तत्काल जानकारी उपलब्ध कराने में सहयोग प्रदान करना।इसके साथ ही नव नियुक्त पीआरओ का मोबाइल नंबर भी दिया गया।

नव नियुक्त पीआरओ क्या कहते है

लेकिन नवनियुक्त पीआरओ डॉक्टर आर एन बेन तो उसके उलट ही अपना अलग राग अलापते दिख रहे है।नवनियुक्त पीआरओ साहब को रात के ग्यारह बजे फोन करके संपर्क साधा गया तो साहब ने फोन रिसीव करके सब बाते सुनी और जवाब में कहा की अभी मैं बाहर हु सोमवार को ज्वाइन करूंगा।रात के कॉल नही करना।यह कोई समय है कॉल करने का।आगे इस बात का ध्यान रखना।रात के फोन नही लगाना।आपको कार्यालय समय में जानकारी मिलेगी।नव नियुक्त साहब ने जब इस प्रकार की बात कही तो हमने जिला कलेक्टर के दिशा निर्देश का हवाला भी दिया तो उसके बाद भी उनका जवाब वही था।

Related Articles

Back to top button