कलेक्टर ने किया विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण….

बिलासपुर–कलेक्टर अवनीश शरण ने जिला कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिला कार्यालय में आने वाले आधे से ज्यादा लोग पुराने रिकॉर्ड लेने आते हैं। शासन के नियमानुसार उन्हें अभिलेख मिलने चाहिए।

कलेक्टर ने रिकॉर्ड रूम एवं नजूल शाखा में पारदर्शिता के लिए अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। रिकॉर्ड रूम में पुराने रिकॉर्डों का अवलोकन किया। नजूल शाखा का भी बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित शाखाओं के कर्मचारियों से उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने विभिन्न फाईलों और रिकॉर्ड के समुचित रख-रखाव के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर एस.एस दुबे एवं मनीष साहू मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button