
नेहरू नगर के वरिष्ठ नागरिक रमेश तिवारी का निधन….सरकंडा मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार…..
बिलासपुर– नेहरू नगर निवासी रमेश तिवारी (उम्र 72 वर्ष), मूल निवासी बाघामुड़ा घठोली का दिनांक 6 सितंबर, शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों और समाज में गहरा शोक व्याप्त है। उनका अंतिम संस्कार 7 सितंबर, रविवार की सुबह 8 बजे सरकंडा मुक्तिधाम में संपन्न होगा।
श्री तिवारी प्रज्ञेष तिवारी, जयेश तिवारी और गीता शास्त्री के पिता थे। वे डॉ. सुरेश तिवारी, डॉ. प्रमोद तिवारी, डॉ. विनोद तिवारी, दिनेश तिवारी और राकेश तिवारी के बड़े भाई थे। परिवार में उनका मार्गदर्शन हमेशा महत्वपूर्ण रहा। उनके भतीजों में चंचल तिवारी, डॉ. निलय तिवारी, अलिंद तिवारी, डॉ. उत्कर्ष तिवारी, डॉ. सूर्यांश तिवारी, शिवम तिवारी, श्रेया तिवारी, स्वास्तिक तिवारी और सात्विक तिवारी शामिल हैं, जिनके बड़े पिताजी वे थे। इसके अलावा वे संतोष तिवारी, अशोक तिवारी, रघुनंदन शर्मा और बेनी माधव तिवारी के प्रिय भतीजे थे।
स्व. रमेश तिवारी का जीवन सादगी, सौम्यता और परिवार व समाज के प्रति समर्पण का उदाहरण रहा। उनके निधन से परिवारजनों सहित समूचे समाज ने एक मार्गदर्शक व्यक्तित्व को खो दिया है। अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि हेतु परिवार, मित्र व समाजजन रविवार सुबह सरकंडा मुक्तिधाम में उपस्थित रहेंगे।