
अपराध मुक्त तुमसे न हो पाएगा विधायक- इस्तीफ़ा दे दीजिए–पूर्व विधायक शैलेश पाण्डेय का बड़ा बयान…..
बिलासपुर– सरकंडा क्षेत्र में बीती रात लुट की घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि शहर में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है।पुलिस अधिकारियों के लाख दावे के बाद भी अपराधिक गतिविधि थमने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल बीती रात सरकंडा क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों द्वारा व्यापारी को बंदूक की नोक पर लूट की घटना को अंजाम दिया।आरोपी पहले ही सोने चांदी के व्यापारी को रेकी कर चुके थे और जैसे ही व्यापारी अपना दुकान बंद कर बैग में सोनाचांदी के समेत 2.5 करोड़ रुपए लेकर और नगदी लेकर घर जा रहा तो उस पर बंदुक की नोक पर लूट की घटना को अंजाम दिया फिर उस पर हथौड़ी से अधमरा कर भाग गए.. मामले की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तत्काल घेराबंदी कर आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी गई है।
शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पाण्डेय ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है।पूर्व विधायक ने बयान जारी करते हुए कहा है कि,
सरकार के जिम्मेदार और सत्ता धारी बड़ी बड़ी बातें करने वाले और ढींगे मारने वाले विधायक जी विधानसभा चुनाव के पहले बिलासपुर को अपराध मुक्त बनाने का झूठा झाँसा देकर जनता को धोखा देने वाले बिलासपुर विधायक जी,अब आपको इस्तीफ़ा दे दीजिए,रोज़ आए दिन बिलासपुर में बड़ी बड़ी वारदाते हो रही है और शहर की सुरक्षा में किसी का ध्यान नहीं है।व्यापारी वर्ग डरा हुआ है और परेशान तथा चिंतित है। विधायक जी को इस्तीफा दे देना चाहिए।



