
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की घुमंतू कार्य योजना को लेकर संभागीय बैठक संपन्न…..
बिलासपुर – घुमंतू कार्य योजना बिलासपुर संभाग की बैठक शनिवार को कॉलकर कुंज बिलासपुर में संपन्न हुई। जिसमें क्षेत्रीय संयोजक गोरेलाल बारछे, प्रांत प्रमुख मनजीत सिंह पवार की उपस्थिति में यह बैठक आयोजित की।उक्त बैठक में ऐसी जातियां जो घूम घूम कर अपना परिवार चलाते हैं तथा जिनका स्थाई निवास नहीं है ऐसी जनजातियों का सूचीबद्ध किया गया और उनको समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए योजना बनाई गई है। आगामी माह की बैठक में ऐसी जनजातियों के बंधुओं को बैठक में लाने की योजना बनाई गई। बैठक समाप्ति के पश्चात सभी मिलकर सहभोज किया गया।



