युवती के पिता पर जानलेवा हमला….विवाह की जिद बनी खूनी वारदात….आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार….

बिलासपुर– सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुदूदंड इलाके की एक युवती से विवाह करने की बात को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोपी ने युवती के पिता पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया।इस घटना को अंजाम देने में बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो फरार आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर पकड़ लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, 01 जून 2026 को मोहितदास मानिकपुरी की पुत्री से विवाह करने की बात आरोपी साहिल मरावी ने रखी।लेकिन युवती के पिता ने शादी करने से मना कर दिया।आरोपी युवक साहिल मरावी पिता विजय मरावी को यह बात नागवार गुजरी और उसने अपने पास रखे चाकू से हमला कर दिया। हमले में मोहितदास मानिकपुरी घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी की पतासाजी करते हुए विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसी दौरान पुलिस को आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिली, जिसके बाद घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने भागकर बच निकलने की कोशिश की, लेकिन जल्दबाजी में भागते समय वह स्वयं ही गिर पड़ा, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आ गई।
पुलिस ने घायल आरोपी को तत्काल अपनी अभिरक्षा में लेकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद आरोपी से पूछताछ की जाएगी तथा उसके विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button