गर्माया धर्मांतरण का मामला….. घंटों मचा रहा थाने के बाहर बवाल…..

बिलासपुर–छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक बार फिर धर्मांतरण को लेकर विवाद सामने आया है। शहर के आईएमए भवन में आयोजित एक प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठनों ने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। हिंदू संगठनों का कहना है कि प्रार्थना सभा की आड़ में लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। जिसकी निष्पक्ष जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।वहीं, ईसाई समाज ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि उनके द्वारा केवल नियमित प्रार्थना सभा आयोजित की जाती है और किसी भी प्रकार का धर्मांतरण नहीं कराया जाता है।

Related Articles

Back to top button