
एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को मिल रहा नया बल–तोखन साहू……
बिलासपुर–केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने मैत्रीपुरम कॉलोनी, उसलापुर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता कर बादाम एवं बेल के पौधे रोपित किए।

श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। यह अभियान प्रकृति संरक्षण के साथ मातृशक्ति के प्रति सम्मान की भावना को भी सशक्त करता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा राष्ट्रसेवा, जनभागीदारी, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के मूल भाव से प्रेरित है। पर्यावरण की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।



