युवक को जबरदस्ती बस स्टैंड में बनाया बंधक, युवती छुड़ाने पहुंची तो गाली- गलौज कर धमकी देने लगा


अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में गुंडाराज चल रहा है। पुलिस का खौफ नहीं बचा है। यहां यात्रियों को जबरन बस में बिठाया जाता है। मनमाफिक किराया वसूला जाता है। विरोध कर दो तो बदसलूकी, मारपीट और जान से मारने की धमकी। ऐसा ही कुछ नजारा शनिवार को भी नजर आया जब पत्रिका टीम बस स्टैंड पहुंची। जो कुछ हुआ, हमारे रिपोर्टर ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। क्या है पूरा वाक्या, आप भी जानिए…

समय-दोपहर के करीब 2 बजे। दुर्ग से एक बस आई। 2 युवा उतरे। एक युवक था और एक युवती। उनके पास एक युवक आया, जो देखने में किसी गुंडे-बदमाश जैसा था। सामान्य कद-काठी और लंबे बाल। आंखे चढ़ी हुई। उसने दोनों से अकड़कर पूछा- कहां जाना है? वे बोले- हैदराबाद। फिर क्या था! उस युवक ने आव देखा न ताव। लड़के की पीठ पर टंगा बैग खिंचा और सीधे बस टर्मिनल के अंदर चला गया। लड़का-लड़की चिल्लाते हुए उसके पीछे भागे कि हमारा सामान लेकर कहां जा रहे हो। शख्स कहने लगा कि तुम्हारी टिकिट कंफर्म हो गई है। अब सीधे बस बैठकर हैदराबाद जाना। दोनों ने कहा कि हमने सुबह से कुछ खाया नहीं है। हमारा बैग दे दो।

ऐसा क्यों कर रहे हो? यह सुनते ही वह व्यक्ति गुंडे की तरह बर्ताव करने लगा। बदसलूकी करने लगा। उसने कहा, मैंने बस की सीटें बुक करवा दी हैं। ऐसा कहते हुए उसने टर्मिनल के अंदर बने काउंटर में लड़के का बैग रख दिया और कहने लगा कि अब जाओ जहां जाना है।

Related Articles

Back to top button