समर्पण निधि अभियान को शुरू हुए 27 दिन पुरे,छत्तीसगढ़ के लोगो ने राम मंदिर बनने के लिए अब तक मिले 32 करोड़ रूपये।

रायपुर: तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा… यह महज आरती की पंक्तियां नहीं, बल्कि करोड़ों हिंदुओं की भावना है। हिंदू मानते हैं कि संसार की किसी वस्तु पर आसक्त नहीं होना चाहिए। अपने पास जो कुछ है वह ईश्वर का दिया है। जीवन रूपी प्रसाद का आनंद उठाते हुए सबकुछ उसी ईश्वर को समर्पित करना है। यही गहरी आस्था वजह रही कि छत्तीसगढ़ के लोगों ने राम मंदिर बनाने के लिए 32 करोड़ रुपए खुले हाथों से दे दिए। अभी समर्पण निधि अभियान को शुरू हुए 27 दिन ही हुए हैं। उम्मीद की जा रही है कि 27 फरवरी को अभियान के समापन तक 51 करोड़ रुपए जुटा लिए जाएंगे।

धन संग्रह अभियान के संयोजक घनश्याम चौधरी ने बताया, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए रामजन्म भूमि तीर्थ न्यास क्षेत्र धनसंग्रह अभियान चला रही है। यह अभियान में 27 फरवरी तक चलेगा। छत्तीसगढ़ में अब तक 32 करोड़ इकट्ठा हो चुके हैं।अभियान के अंतिम चरण के लिए 14 लाख कूपन और मंगाए गए है। इसके लिए प्रदेशभर में कई हिंदू संगठन धनसंग्रह अभियान से जुड़ चुके है। यह अभियान 15 जनवरी से शुरू हुआ। अब तक 26 लाख परिवार तक पहुंचकर 32 करोड़ रुपए की धनराशि इकट्‌ठा की गई है।

Related Articles

Back to top button