महिला डॉक्टर से दुष्कर्म का आरोपी पीएचई विभाग का एसडीओ पुलिस पकड़ से बाहर….

बिलासपुर–बीते दिनों महिला डॉक्टर से दुष्कर्म का मामला सामने आया जहां पर पीएचई के एसडीओ पर दुष्कर्म का आरोप है।प्रेमजाल में फंसा शादी करने का झांसा देकर आरोपी एसडीओ ने दैहिक शोषण की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है, आरोपी एसडीओ किसी दूसरी युवती से शादी करने की तैयारी कर रहा था।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी एसडीओ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एफआईआर के बाद आरोपी एसडीओ फरार हो गया है।दरअसल, मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जहां पीड़िता ने शिकायत करते हुए बताया है कि, अज्ञेय नगर निवासी नमित कोसरिया जो पीएचई विभाग में एसडीओ है और जांजगीर चांपा में पदस्थ है। 2019 में उससे उसकी पहचान हुई थी। तब प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने का झांसा देते हुए उसने उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया। इसके बाद लगातार वे मिलते रहे।2023 में वो प्रेग्नेंट हो गई।लेकिन तब शादी का दबाव बनाने पर उसने समय मांगते हुए उसका गर्भपात करा दिया।बाद में परिवार वालो की रजामंदी से शादी करने की बात कहकर वो पीड़िता को शादी के लिए टालने लगा।पीड़िता को इस बीच पता चला कि, किसी दूसरी युवती से नमित शादी की तैयारी भी कर रहा है। पीड़िता ने इसकी लिखित शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है।पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।इधर एफआईआर के बाद आरोपी एसडीओ फरार हो गया है।

Related Articles

Back to top button